फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मंडी बन जाती है दलदल

विज्ञापन
नवीन मंडी में सड़क पर हुआ जलभराव और कीचड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन मंडी में किसान और आढ़ती अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। बारिश के समय में ये मुश्किल और भी बढ़ जाती है, जब मंडी में चारों ओर जलभराव नजर आता है। इससे न केवल आढ़तियों बल्कि किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मंडी समिति को इसकी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

नवीन मंडी में रोजाना सैकड़ों किसानों और व्यापारियों का आना जाना होता है। किसान जहां अपनी फसल बेचने के लिए आते हैं तो वहीं व्यापारी उसे खरीदने के लिए। मंडी समिति की अनदेखी के चलते इन लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बारिश का मौसम में तो जल निकासी मंडी की सबसे बड़ी समस्या है। बारिश में मंडी दलदल बन जाती है।
वर्तमान स्थिति की अगर बात करें तो सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते पर जलभराव के चलते पैदल निकलना संभव नहीं है। वहीं किसानों की अगर बात करें तो वे मंडी में जगह न मिलने पर सड़क के किनारे अपनी फसल का ढेर लगा लेते हैं। अगर बारिश होती है तो जलभराव के चलते उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। जिसे बाद में व्यापारी भी नहीं खरीदते हैं। लेकिन इन समस्याओं से मंडी समिति का कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें