फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेनों के जनरल कोचों में शुरु की जनरल टिकट पर यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे ने आरक्षित कोचों में तब्दील किए गए जनरल कोचों में अनारक्षित टिकटों को पुन: चालू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। अब दैनिक यात्री जनरल टिकट लेकर कुछ ट्रेनों के आरक्षित कोचों में यात्रा कर सकेंगे। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने अब एनसीआर डिवीजन की स्वामित्व वाली ट्रेनों के जनरल कोचों में पुन: जनरल टिकटों पर यात्रा को हरी झंडी दे दी है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। हालांकि अभी पूर्व में आरक्षित कराई सीट पर प्राथमिकता पर उन्हीं यात्रियों की रहेगी। इसके उपरांत अन्य यात्री ट्रेन में बैठकर या खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे। अनारक्षित कोचों में यात्रा के लिए बुकिंग विंडो से टिकट मिल सकेंगे।
शहर से काफी संख्या में लोग आगरा नौकरी करने जाने एवं छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आगरा और फिरोजाबाद, शिकोहाबाद जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे थे। जिनको इन कोचों में आरक्षण प्रक्रिया शुरू होने के बाद परेशानियां थीं। अब इनको राहत मिली है।
विज्ञापन

12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी12403 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस12417 प्रयागराज एक्सप्रेस12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस14163 संगम एक्सप्रेस22431 प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस22443 कानपुर-बांद्रा टर्मिनल22445 कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस14151 कानपुर-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस14116 प्रयागराज-डॉक्टर आंबेडकर नगर एक्सप्रेस,14723 कालिंदी एक्सप्रेस।
एनसीआर डिवीजन की सभी ट्रेनों में जनरल टिकट शुरू हो गए हैं। एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी) भी लागू होगा। अगर किसी यात्री ने पहले से जनरल कोच में रिजर्वेशन करा लिया है तो उस रिजर्वेशन पर यात्रा की जा सकेगी, लेकिन अब जनरल कोच में रिजर्वेशन नहीं होगा।
विज्ञापन

डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआर, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें