फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड पर प्राथमिक विद्यालय पुरैया के पास सोमवार की रात किसी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना बेवर के गांव नगला बहोरी निवासी गजेंद्र सिंह (65) सोमवार की शाम साइकिल से दावत में शामिल होने गए थे। रात आठ बजे के लगभग वह गांव लौट रहे थे। जब वह जीटी रोड पर प्राथमिक विद्यालय पुरैया के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। चालक मौके से वाहन को लेकर भाग गया। राहगीरों ने शव की पहचान गजेंद्र सिंह के रूप में की। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें