फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रेलवे ने घटिया आजम खां में 39 दुकानें की सील, दुकानदारों ने किया हंगामा; पुलिस-आरपीएफ ने संभाला मोर्चा

Thu, 21 Mar 2024 09:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दुकानदारों ने 2016 से लाइसेंस फीस जमा नहीं की है। कुछ दुकानें अवैध भी मिलीं। आरपीएफ, स्थानीय पुलिस के साथ रेलवे की टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
घटिया आजम खां पर रेलवे की और से दुकान सील के बाद जुटी भीड़ । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे ने घटिया आजम खां रेलवे सुरंग के ऊपर बनी 39 दुकानों को सील कर दिया है। इनके संचालकों ने रेलवे को लाइसेंस फीस जमा नहीं की है। इनमें कुछ दुकानें अवैध भी थीं। दुकान सील करने पर दुकानदारों ने विरोध कर हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस और आरपीएफ ने स्थिति संभाली।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि घटिया आजम खां में रेलवे की सुरंग बनी है। इसके ऊपर प्लाट नंबर एक और 3 पर 39 दुकानें बनी हुई थीं। इनके संचालकों ने 2016 से लाइसेंस फीस जमा नहीं की थी। कई बार नोटिस भी दिए गए। इस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 

इस पर आरपीएफ और थाना हरीपर्वत पुलिस के साथ रेलवे इंजीनियर दिनेश बघेल की अगुवाई में दुकानों को सील करने के लिए भेजा। यहां कुछ दुकानें अवैध तरीके से भी बना ली थीं। इनको सील कर दिया। दुकान संख्या 10 पर व्यापारियों ने विरोध अधिक जताया। रेलवे अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उनको कार्रवाई में बाधक न बनने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें