फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर रेलवे का तोहफा: नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी अब ग्वालियर तक, इन चार ट्रेनों का भी किया गया विस्तार

Sat, 28 Feb 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली और मेले के मद्देनजर 1 से 8 मार्च तक नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर तक बढ़ाया गया है। साथ ही कई मेमू ट्रेनों को मथुरा जंक्शन तक विस्तारित कर यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली और मेले के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई गाड़ियों का अस्थायी विस्तार किया है। 1 से 8 मार्च तक 14212-14211 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन



 

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 14212 नई दिल्ली से 5:40 पर चलकर आगरा छावनी (9:30-9:35), धौलपुर (10:23-10:25), मुरैना (11:03-11:05) होते हुए 11:45 पर ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में 14211 ग्वालियर से 12:45 पर चलकर मुरैना (01:30-01:32), धौलपुर (02:10-02:12), आगरा छावनी (03:40-05:30) होते हुए 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

 

इसी अवधि में 64625 इटावा-आगरा छावनी मेमू व 11808 आगरा छावनी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू को मथुरा जंक्शन तक बढ़ाया गया है। यह आगरा छावनी-राजा की मंडी-बिल्लोचपुरा-रुनकता-कीठम-दीनदयाल धाम-फरह-बाद होते हुए मथुरा जं. तक संचालन रहेगा। साथ ही 64623 आगरा छावनी–मैनपुरी मेमू व 11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा छावनी मेमू भी 1 से 8 मार्च तक मथुरा जं. तक संचालित होंगी। इससे आगरा, मथुरा, ग्वालियर और झांसी रूट के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

इन चार ट्रेनों का भी हुआ अस्थायी विस्तार
 होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 55335-36 (कासगंज–मथुरा जं.–कासगंज) को गंगापुर सिटी तक 1 से 15 मार्च तक प्रतिदिन बढ़ाया गया है। यह ट्रेन कासगंज से सुबह 11:05 बजे चलकर मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बयाना, हिंडोन सिटी और श्री महावीर जी होते हुए शाम 6:20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 69159-19110 (बयाना–मथुरा जं.–कोटा) को अलवर तक 1 से 31 अगस्त तक विस्तारित किया गया है। इससे मथुरा जंक्शन, डीग, गोविंदगढ़, रामगढ़ और अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 55339-40 (कासगंज–मथुरा जं.–कासगंज) को अछनेरा तक 1 से 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 19109 कोटा–मथुरा एक्सप्रेस और 69160 मथुरा–बयाना मेमू पैसेंजर को डीग तक 31 अगस्त तक विस्तारित किया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें