फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: उत्तरी बाईपास पर 400 करोड़ खर्च, फिर भी एनएच-19 को नहीं मिली राहत; ट्रैफिक डायवर्जन पर उठे सवाल

Sat, 28 Feb 2026 11:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तरी बाईपास बनने के बावजूद एनएच-19 पर भारी वाहनों का दबाव कम नहीं हुआ है और रोजाना करीब 33 हजार ट्रक गुजर रहे हैं। अधिवक्ता केसी जैन ने निरीक्षण के बाद ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वैज्ञानिक ट्रैफिक ऑडिट की मांग की है।
 
विज्ञापन
आगरा उत्तरी बाईपास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

400 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए उत्तरी बाईपास के शुरू होने के बाद भी नेशनल हाईवे-19 पर आगरा से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव कम नहीं हुआ है। अनुमान है कि प्रतिदिन 33 हजार भारी वाहन हाईवे से गुजर रहे हैं। इस वजह से लगातार हादसे भी हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता और सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता केसी जैन ने निरीक्षण कर ट्रैफिक डायवर्जन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

केसी जैन ने बताया कि ऐसे ट्रक एनएच-19 पर चलते पाए गए जिनका गंतव्य आगरा नहीं था। उत्तरी बाईपास के एक खंड पर 10 मिनट की संक्षिप्त गणना में 115 वाहन गुजरते मिले। इस आधार पर अनुमानित यातायात लगभग 690 वाहन प्रति घंटा बैठता है, जो 24 घंटे में एक दिशा में लगभग 16,560 वाहन तक पहुंच रहा है। दोनों दिशाओं को मिलाकर यह संख्या करीब 33,000 वाहन प्रतिदिन तक मानी जा सकती है। जब बाईपास पर यातायात सक्रिय है, तब भी एनएच-19 पर भारी ट्रक चलाए जा रहे हैं। इस मामले को डीएम के सामने रखा गया था। उन्होंने वैज्ञानिक ट्रैफिक ऑडिट की मांग की है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें