फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी शादी के बाद दूसरी पत्नी की हत्या: कासगंज के रेलकर्मी पर लगा आरोप, शव के पास मासूम को छोड़कर फरार

Sun, 27 Feb 2022 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के रहने वाले रेलकर्मी पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। महिला का शव घर में पड़ा मिला। शव के पास एक साल बेटी भी मिली है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
मृतका निशा की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में शनिवार रात को एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगा है। वह रेलकर्मी है। लखनऊ में तैनात है। मायका पक्ष का आरोप है कि आरोपी अपनी पहली पत्नी की हत्या भी कर चुका है। लखनऊ में अब किसी युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दूसरी पत्नी को भी मार डाला। मृतका का शव और एक साल बेटी को पैतृक गांव स्थिति घर में छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


रेलकर्मी जितेंद्र निवासी ककरेट (पटियाली) की शादी लगभग ढाई साल पूर्व फर्रुखाबाद के खड़वारा अलीगंज निवासी निशा के साथ हुई। दोनों की एक वर्षीय बेटी है। जितेंद्र लखनऊ में तैनात है। कासगंज की आवास विकास कॉलोनी में उसका घर है। आरोप है कि हत्या से पहले उसने अपनी मां व सामान को घर से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। शनिवार को पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने गांव में पैतृक घर में ले जाकर डाल दिया और चला गया। 

पत्नी के शव के पास छोड़ गया बेटी 

रात में उसके पहुंचने पर ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। उसके जाने के बाद ग्रामीणों ने घर पर जाकर देखा तो उसकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था। पास में मासूम बेटी बिलख रही थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना मृतका के मायकवालों को दे दी। सूचना पर मायका पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मृतका के चाचा जवाहर निवासी खड़बारा थाना अलीगंज जिला फर्रुखाबाद ने बताया कि जितेंद्र अपनी पहली पत्नी की हत्या कर चुका है। जिस समय उसने शादी की थी, उस समय बीमारी से मौत होना बताया गया था। जिस पर विश्वास करके शादी कर दी थी। जितेंद्र ने लखनऊ में किसी लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। जिसके चलते उसने निशा की हत्या कर दी। वह अक्सर उनकी भतीजी को पीटता था। 

मासूम बेटी पर भी नहीं आया तरस

हत्यारोपी जितेंद्र को अपनी एक साल की मासूम बेटी पर भी तरस नहीं आया। वह अपनी पत्नी के शव के पास ही अपनी बेटी को भी छोड़ गया। भूख से बिलखती बच्ची को ग्रामीणों ने दूध पिलाया। अब इस बच्ची को उसके नाना ने अपने पास रख लिया है।

सीसीटीवी फुटेज किए चेक

पुलिस ने जितेंद्र के आवास विकास कॉलोनी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए, ताकि हत्या की घटना का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया। इन टीमों ने आवास विकास कॉलोनी में छानबीन की। 

घटना के संबंध में सीओ सदर डीके पंत ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पहली पत्नी की हत्या करने एवं लखनऊ में कोर्ट मैरिज करने के जो तथ्य सामने आए हैं, उन पर भी पुलिस जांच करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें