फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यात्रियों को बेच रहे थे घटिया चाय-समोसा, टीम ने पकड़े 24 अवैध वेंडर

Thu, 20 Jun 2024 01:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रेलवे की स्क्वायड टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें अवैध वेंडर यात्रियों को घटिया चाय-समोसा बेच रहे थे। टीम ने 24 अवैध वेंडर पकड़े। 
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे की स्क्वॉयड टीम ने आगरा कैंट स्टेशन पर बुधवार को आई तेलंगाना एक्सप्रेस में 24 अवैध वेंडर पकड़े हैं। ये बिना लाइसेंस के यात्रियों को घटिया चाय-समोसा, पेठा समेत अन्य खाने पीने की सामग्री बेच रहे थे। रेलवे ने ट्रेनों में घटिया सामग्री और अतिरिक्त शुल्क लेने की शिकायत पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध वेंडरों को पकड़ने के लिए अभियान चल रहा है। इसी के चलते बुधवार को स्क्वायड टीम ने ट्रेन संख्या 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर रुकी। 

इसमें टीम ने जांच की तो 24 अवैध वेंडर पकड़े। कई तो रेल की निर्धारित पोशाक पहने थे। खाने पीने की सामग्री भी घटिया प्रतीत हो रही थी। खाद्य सामग्री के निर्धारित से अधिक दाम ले रहे थे। इनसे 17450 रुपये जुर्माना लिया है, कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें