फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आगरा मंडल में इसी सप्ताह बहाल होगी ट्रेनों की पैंट्रीकार, बेडरोल देने की भी तैयारी

Sun, 21 Nov 2021 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों में बंद की गई पैंट्रीकार की व्यवस्था इसी सप्ताह बहाल कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडल में कोरोना की वजह से ट्रेनों में बंद की गई पैंट्रीकार की व्यवस्था इसी सप्ताह बहाल कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एसी बोगियों में बेडरोल देने की भी तैयारी है। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी मुख्यालय को रसोई यान में खाना बनाने की सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। रेलवे बोर्ड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर टूरिज्म व कैटरिंग वंदना भटनागर ने पहले की तरह ट्रेनों में ही खाना उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। आगरा मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा इसी सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। 

टिकट में जुड़ेगा चार्ज
यात्रियों को ट्रेन में खानपान की सुविधाएं दी जाएंगी, जिसके एवज में कैटरिंग चार्ज उनके टिकट में जोड़ा जाएगा। यह 165 से 185 रुपये के बीच होगा। इससे यात्रियों का खर्च भी कम होगा। अभी यात्रियों को ट्रेन में जो खानपान की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, उस पर उन्हें अधिक खर्च करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संकट: तमिलनाडु एक्सप्रेस, जीटी व स्वर्ण जयंती निरस्त  
विजयवाड़ा रेल मंडल में अधिक बारिश को देखते हुए शनिवार को चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12615 जीटी एक्सप्रेस को शनिवार को चेन्नई स्टेशन से निरस्त कर दिया गया। 

यह ट्रेन 22 नवंबर को आगरा मंडल में निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12621 चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस को भी चेन्नई से ही निरस्त कर दिया गया। यह ट्रेन भी 22 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12645 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को शनिवार को निरस्त कर दिया गया। यह ट्रेन भी 22 को आगरा में निरस्त रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें