फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे अधिकारियों ने धरनास्थल पहुंचकर की वार्ता, धरना खत्म

Tue, 17 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर कोरियनपुरा मार्ग पर पिछले 16 दिनों से धरना दे रहे ग्रामीणों के बीच सोमवार को रेलवे के अधिकारी पहुंचे। उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन




फतेहाबाद के बाह रोड स्थित कोरियनपुरा, वाचापुरा, सारंगपुर, भीकनपुर, गुर्जा सहित कई गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर रेलवे विभाग ने दोनों ओर दीवार बना दी। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। रास्ते की समस्या के समाधान और अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण 16 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। प्रधान बीपी गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार दोपहर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल आगरा में डीआरएम से भी मिला और समस्या के समाधान की मांग रखी। वहीं सोमवार शाम राजेश वर्मा सहायक मंडल अभियंता धौलपुर धरनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीण मंगलवार को वह उप जिलाधिकारी फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान राजभान सिंह, बलवीर सिंह, देवीलाल माहौर, इंद्रभान, राजकुमार, प्रताप सिंह, मेहताब सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें