फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: 15 ट्रेनें निरस्त... 25 के बदले रूट, घंटों का इंतजार; स्टेशन पर गुजारनी पड़ी रात

Fri, 20 Sep 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा में मालगाड़ी डिरेल होने से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। ट्रेनों के डायवर्जन और निरस्त होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। ट्रेनों के कई घंटे देरी के कारण यात्रियों को परेशान हो गए। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर रात बितानी पड़ी।

 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट यात्रियों से ठसाठस भर गया। ट्रेनों के इंतजार में रात हुई तो यात्री स्टेशन पर ही लेट गए। बार-बार मोबाइल और स्क्रीन पर ट्रेनों का समय देखते। सैकड़ों यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद ट्रेनें आईं। घंटों इंतजार करने से महिला-बच्चे ज्यादा परेशान हुए। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि मथुरा में मालगाड़ी के डिरेल होने से रूट बाधित रहा, इससे कई ट्रेनें निरस्त और रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन




यात्रियों की पीड़ा
यात्री सुमन राणा ने बताया कि मथुरा में मंदिरों के दर्शन करने के बाद आगरा आए और यहां पर्यटन स्थल घूमे। ट्रेन पकड़ने के लिए कैंट स्टेशन पर आ गए। ट्रेन नहीं आई है, हर बार ट्रेन का समय आगे बढ़ा दिया जात है। रात भी यहीं स्टेशन पर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


यात्री रामेन मजूमदार का कहना है कि छत्तीसगढ़ से मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने आए थे। वहां के बाद आगरा भी घूमे। आगरा कैंट स्टेशन से समता एक्सप्रेस की टिकट थी। सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन ट्रेन नहीं आई है। बच्चे-महिला ज्यादा परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


यात्री सुरेंद्र कुमार मेहर ने बताया कि बच्चों और परिवार के मथुरा-आगरा घूमने के बाद ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर कई घंटे हो गए। बार-बार मोबाइल और स्क्रीन पर ट्रेन का समय देख रहे हैं। हर बार समय आगे ही बढ़ा मिल रहा है। स्टेशन पर दिक्कत हो रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें