फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन: 250 रेल यात्रियों ने निरस्त कराए आरक्षण, आगरा के स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी

Fri, 25 Sep 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • गोल्डन टेंपल स्पेशल, पश्चिम एक्सप्रेस को अंबाला तक ही चलाया गया
  •  सचखंड एक्सप्रेस आगरा से दिल्ली तक ही संचालित हो सकी
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन पर बढ़ी चौकसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण गुरुवार को अमृतसर से चलने वाली गोल्डन टेंपल स्पेशल, पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन को अंबाला तक ही चलाया गया। सचखंड एक्सप्रेस दिल्ली तक ही संचालित हो सकी। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं पंजाब की ओर जाने वाले 250 यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन भी निरस्त करवाए।

विज्ञापन


पंजाब में किसान बिल को लेकर किसानों ने आंदोलन छेड़ दिया है। ट्रेनें रोकने का एलान किया है। इसे देखते हुए रेलवे ने एडवाइजरी जारी करने के बाद अमृतसर से चलने वाली ट्रेनों को अंबाला स्टेशन से संचालित करना शुरू कर दिया है। 


यात्रियों को हुई परेशानी

गुरुवार को आगरा मंडल के स्टेशनों पर ठहराव वाली गोल्डन टेंपल, पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन को अंबाला तक ही भेजा गया। सचखंड एक्सप्रेस दिल्ली में ही रोक ली गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि यात्रियों को बताया गया था कि ट्रेनें अंबाला स्टेशन तक चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को 250 से अधिक रेल यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन निरस्त करवाए। बीधा नगर के राजेश कुशवाह ने बताया कि आंदोलन के कारण पंजाब की यात्रा निरस्त कर दी। आगरा मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तीन ट्रेनें ही प्रभावित हुई हैं। बाकी 14 ट्रेनें फिरोजपुर मंडल की प्रभावित हुई हैं।

स्टेशनों पर बढ़ाई चौकसी, संयुक्त चेकिंग की

आंदोलन के मद्देनजर अलर्ट की घोषणा के बाद आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा ने आगरा मंडल के सभी स्टेशनों पर लगातार चेकिंग और ट्रैकों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सुबह कैंट स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके पचौरी ने जवानों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि कोसीकलां में पुलिस बल भी भेजा गया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें