फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail Coach Restaurant: आगरा में रेल कोच रेस्टोरेंट का काम पिछड़ा, बोगी फांक रही धूल

Sun, 19 Mar 2023 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Rail Coach Restaurant in agra: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हेरिटेज पार्क विकसित कर रेल कोच रेस्टोरेंट बन रहा है। पुरानी बोगी को इस्तेमाल करके लोगों को आकर्षित करने की योजना थी, लेकिन अब इसका कार्य पिछड़ गया है।  
 
विज्ञापन
बोगी जिसमें तैयार होना है रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के महत्वाकांक्षी रेल कोच रेस्टोरेंट तैयार करने का कार्य पिछड़ गया है। रेस्टोरेंट के लिए लगाया गया कोच भी धूल फांक रहा है। हेरिटेज पार्क विकसित करने के लिए भी काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन


रेलवे ने जनवरी में आगरा कैंट पर हेरिटेज पार्क विकसित कर रेल कोच रेस्टोरेंट तैयार करने का कार्य शुरू किया। इसमें 28 कोच से रेल रेस्टोरेंट तैयार होना था। इसमें लोग रेल के सफर जैसा आनंद लेकर व्यंजनों का लुत्फ ले सकते हैं। यहां रेलवे को हेरिटेज पार्क भी विकसित करना था, जिससे लोगों का रेल कोच रेस्टोरेंट में आकर्षण और बढ़े। रेलवे ने इस तरह का रेस्टोरेंट प्रदेश में पहली बार तैयार होने का दावा भी किया।

 इस रेल कोच रेस्टोरेंट का रेलवे ने खूब प्रचार-प्रसार भी किया। शुरुआत में कार्य में तेजी बरती और कोच भी स्थापित कर दिया। इसके बाद इसके तैयार करने का कार्य पिछड़ गया है। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य में तेजी लाई जा रही है, मई के मध्य में रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें