फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2023: विदेशी ग्राहकों के भा रहा मन सुहाग नगरी का कांच उत्पाद, निर्यातक उत्साहित

Sun, 19 Mar 2023 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को लेकर कांच निर्यातक और उद्यमी उत्साहित हैंं। विदेशी ग्राहकों में फिरोजाबाद के कांच उत्पाद की डिमांड अधिक दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन
कांच उत्पाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रो मार्ट सेंटर पर आयोजित ईपीसीएच मेले में विदेेशी ग्राहकों को फिरोजाबाद निर्मित क्रिसमस बॉल और डेकोरेशन आयटम भा रहे हैं। इस बार के ईपीसीएच मेले में अमेरिकी ग्राहकों की कमी देखने को मिल रही है। अन्य करीब सात देेशों ने फिरोजाबाद निर्मित कांच उत्पादों को हाथों हाथ लिया है। अभी तक 42 से अधिक विदेशी ग्राहकों ने फिरोजाबाद के कांच निर्यातकों से संपर्क साधा है। रविवार को मेले का अंतिम दिन है।

विज्ञापन


एक्सपोर्ट प्रमोशन काउसिंल ऑफ हैंडीक्राफ्ट द्वारा ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रो मार्ट पर आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आ रहे विदेशी ग्राहक फिरोजाबाद की कांच आयटम में अपनी रूचि दिखा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में फिरोजाबाद के करीब 50 उद्यमी और निर्यातकों ने अपने-अपने आयटमों के स्टॉल लगाए हैं। फिरोजाबाद के कांच निर्यातकों की माने तो मेला के चौथे दिन तक करीब 4200 विदेशी ग्राहकों व कंपनियों ने संपर्क किया है। शनिवार को प्रदेश सरकार में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी मेला में लगे फिरोजाबाद के स्टॉल्स पर अपनी आमद दर्ज कराई। कांच निर्यातकों की माने तो विदेशी ग्राहकों को फिरोजाबाद निर्मित हस्तशिल्प आयटम खास तौर पर क्रिसमस बॉल, कैडिंल होल्डर, ट्री लाइट आयटम, टेबिल डेकोरेशन आयटम भा रहे हैं।

मेले में प्रतिभाग को पहुंचे कांच उद्यमियों का कहना है कि कई सालों से ईपीसीएच मेला में अमेरिकी ग्राहकों का दबदबा रहता था। लेकिन इस बार हालत उलट हैं। अमेरिकी ग्राहक इस बार एक्सप्रो मार्ट में कम ही आये। जबकि इटली, स्वीडन, स्पेन, डेनमार्क, और फ्रांस के ग्राहक फिरोजाबाद के कांच स्टाल्स पर खासी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन


कांच निर्यातक मुकेश बंसल टोनी ने बताया कि ईपीसीएच मेले का माहौल उम्मीद के मुताबिक है। अभी तक करीब 4200 विदेशी ग्राहकों ने फिरोजाबाद के कांच उद्यमी और इकाइयों में अपना पंजीकरण कराया है। उम्मीद है कि कल अंतिम दिन पंजीकरण कराने वाले विदेशी ग्राहकों की संख्या बढेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें