फौ्बारा स्थित माधव ड्रग हाउस पर कार्यवाही करती टीम
- फोटो : Agra City
आगरा। दिल्ली की औषधि विभाग की टीम ने माधव ड्रग हाउस पर उच्च रक्तचाप की दवाओं के खरीद-बिक्री के बिल खंगाले। यहां पांच घंटे जांच करने के बाद मिली जानकारी पर गाजियाबाद की फर्म को नोटिस देकर बिल मांगे हैं।
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली में रक्तचाप की टेल्मा-एएम दवा का नमूना फेल हो गया था। यह अधोमानक मिली। संबंधित मेडिकल स्टोर ने यह दवा फव्वारा स्थित माधव ड्रग हाउस से खरीदी थी। इस पर औषधि विभाग की टीम के साथ माधव ड्रग हाउस का निरीक्षण में संचालक ने संबंधित दवा के 13260 स्ट्रिप (एक स्ट्रिप में 15 टैबलेट) खरीदने के बिल दिखाए। इसमें से विक्रेता ने 13000 स्ट्रिप की बिक्री का विवरण प्रस्तुत किया। बाकी की 260 स्ट्रिप टूटने पर गाजियाबाद की फॉनेक्स इंटरप्राइजेज कंपनी को वापस कर दिए। विक्रेता ने बीती पांच मई को वापसी का बिल भी प्रस्तुत किया है। इस जानकारी पर अब गाजियाबाद की फॉनेक्स इंटरप्राइजेज को नोटिस देकर वापसी के बिल तलब किए हैं।
जुलाई में छापे में मिली थी 17 तरह की दवाओं के भंडार में गड़बड़ी
औषधि विभाग के सहायक आयुक्त अखिलेश जैन के नेतृत्व में ने 18 जुलाई को माधव ड्रग हाउस के स्टोर और गोदाम पर छापा मारा था। यहां पर 17 तरह की दवाओं के भंडार और बिक्री के बिल में गड़बड़ी मिली थी। टिटनेस के इंजेक्शन भी जब्त किए थे। अभी यह मामला कोर्ट में चल रहा है।