फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बमरौली और आसपास इलाके में बड़े पैमाने पर नकली देसी घी बनाए जाने की शिकायत पर सोमवार को पुलिस व खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक स्थान से देसी घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
पुलिस के मुताबिक गांव बमरौली में नकली देसी घी तैयार कर क्षेत्र समेत आसपास के जिलों में आपूर्ति किए जाने की शिकायत अधिकारियों को मिली थी। शिकायत के आधार पर थाना फतेहाबाद पुलिस और खाद्य निरीक्षक आगरा की टीम ने भारत निवासी बमरौली के घर पर पहुंचकर जांच की। टीम ने मौके से देसी घी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि नकली देसी घी बनाए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।