फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अमित मेडिकल स्टोर पर छापा, नकली की आशंका पर जब्त किए 72 मलहम; विक्रेता पर नहीं मिले बिल

Tue, 25 Mar 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में औषधि विभाग की टीम ने निर्माता कंपनी की शिकायत पर भदरौली बाह रोड पर छापा मारा। यहां से टीम ने 72 मलहम जब्त किए। मेडिकल स्टोर से इनके बिल नहीं मिले हैं। 
 
विज्ञापन
अमित मेडिकल स्टोर पर छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में औषधि विभाग की टीम ने भदरौली बाह रोड स्थित अमित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से नकली की आशंका पर सूजन कम करने वाले 72 मलहम जब्त किए। विक्रेता खरीद के बिल भी नहीं दिखा पाया। जांच के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान



 

कंपनी की ओर से की गई थी शिकायत
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नामी दवा निर्माता कंपनी की ओर से शिकायत की गई थी। कहा गया था कि उनके प्रतिनिधियों ने ग्राहक बनकर अमित मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन-ड्रिप लगने से हाथों में सूजन में उपयोग होने वाला थ्रोम्बोफोब मलहम खरीदा। यह नकली प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच कराई जाए।

ये भी पढ़ें -  Yamuna River Cruise: यमुना में दौड़ेगा क्रूज...ताजमहल से कैलाश मंदिर तक मिलेगी सेवा, डीपीआर हो रही तैयार


 
विज्ञापन

बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया संचालक
इस पर टीम भेजकर जांच कराई तो स्टोर में इस नाम के 72 मलहम मिले। ये एक ही बैच के थे। संचालक बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। इन्हें जब्त करते हुए नमूना जांच के लिए भेजा है। दुकानदार से बीते तीन महीने में मलहम की खरीद-बिक्री के बिल तलब किए हैं। पूछताछ में दुकानदार से पता चला है कि उसने ये मलहम फव्वारा स्थित सुनील फार्मा से खरीदे हैं। टीम ने वहां भी जांच की। फार्मा पर एक मलहम ही मिला, जिसका बिल था। इनसे भी खरीद और बिक्री के बिल मांगे गए हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: सुलगी चिता से निकली गईं हडि्डयां...विवाहिता की मौत पर सवाल, घर में मिलीं टूटी हुई चूड़ियां; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें