फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काउंटी में फिर बजेगी राहुल चाहर की फिरकी

Sat, 25 Jul 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राहुल चाहर
विज्ञापन
आगरा। आगरा के अंतरराष्ट्रीय लेग स्पिनर राहुल चाहर एक बार फिर इंग्लैंड की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। काउंटी चैंपियनशिप में खेलने वाले राहुल एक अगस्त को दोबारा इंग्लैंड रवाना होंगे। हाल ही में एक मुकाबला खेलने के बाद वह कुछ दिन परिवार के साथ समय बिताने आगरा आए हैं।
विज्ञापन

अब वह काउंटी सत्र के बाकी मैचों में टीम का हिस्सा बनने के लिए फिर इंग्लैंड जाएंगे। राहुल का यह दूसरा काउंटी अभियान उनके कॅरिअर के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले वर्ष अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था, जिसके बाद सरे ने उन्हें 2026 सीजन के लिए दोबारा अनुबंधित किया।
राहुल के आगरा लौटने पर परिवार और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को उनसे मिलने का अवसर मिला। पिता देशराज चाहर ने बताया कि राहुल एक मैच खेलने के बाद कुछ दिन के लिए घर आए थे। अब वह एक अगस्त को फिर इंग्लैंड जाएंगे। उसका पूरा फोकस काउंटी में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें