फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा- महाराष्ट्र व अन्य प्रांतों से आने वाले रहें होम क्वारंटीन- डीएम

विज्ञापन
कासगंज में कोरोना को लेकर दिशा निर्देश देते डीएम सीपी सिंह - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कोरोना के मामले फिर से बढ़ने के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बाहरी राज्यों से खासकर महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए डीएम सीपी सिंह ने लोगों को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्य से आने वाले लोग कोरोना की जांच कराएं। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक क्वारंटीन रहें। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को निर्देश दिए हैं कि मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेन से यहां उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जांच सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जो लोग बाहर से आएंगे उन्हें कोरोना की जांच रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। होली के त्योहार पर काफी संख्या में बाहरी राज्यों में नौकरी करने वाले लोग अपने घर लौटेंगे। ऐसी स्थिति में संक्रमितों के पहुंचने का भी खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है। जिससे लोग सजग रहें। बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी दी जाए। जिससे समय से लोगों की कोरोना जांच हो सके। कोरोना कंट्रोल रूम के फोन पर भी यह जानकारी दी जा सकती है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी जिले में सबसे पहले मुंबई से लौटने वाले लोग संक्रमित मिले थे। सूचना न मिलने पर गांव के और लोग संक्रमित मिले। उन्होंने कहा कि सभी लोग सतर्क रहें।
दो गज की रखें दूरी, मास्क जरूर लगाएं
डीएम सीपी सिंह ने कहा कि लोग अब कोरोना महामारी को लेकर सजग नजर नहीं आते। जहां तहां भीड़ देखने को मिलती है। लगातार कोरोना के मामले देश के अलग अलग हिस्सों में बढ़ रहे हैं। जिले में भी कुछ मामले सामने आएं हैं। ऐसी स्थिति में सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाकर रखें। मास्क लगाएं। सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें और भीड़ से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें