फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सांस्कृतिक मंच पर छात्राओं ने बनाई रंगोली

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कुंभ मेला स्थित सांस्कृतिक मंच पर चित्रांकन एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्र? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ के सांस्कृतिक मंच पर रविवार को जनपदीय चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर वर्ग के लिए प्रकृति चित्रण, वरिष्ठ वर्ग के लिए आजादी के दीवाने पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता तथा सीनियर वर्ग की छात्राओं के लिए रंगोली एवं कलश सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर कलश सजाए।
विज्ञापन

केआर इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी एवं चंचल ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान व राजकीय कन्या उच्चतर विद्यालय लोहवन की छात्रा क्षमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रियांशी चिन्मयी और खुशबू व राजकीय महाविद्यालय मांट की छात्राओं ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में शीतल विवेक एवं दीक्षा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चित्रकला प्रतियोगिता में सविता, नेहा चौहान एवं सुदीप्ता विश्वास जय गुरुदेव विद्यालय एवं दरवै उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी।
प्रसिद्ध चित्रकार मदन गोपाल शर्मा ने निर्णायक के रूप में बच्चों को संदेश दिया। दीनदयाल शर्मा, कविता सक्सेना एवं विश्वजीत दास ने भी बच्चों को कला के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र शर्मा, गोपाल गुप्ता, विश्वजीत दास और अजय शर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। अनूप किशोर शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी, सजनी साहू, कुलदीप शर्मा, मधुसूदन, प्रीति शर्मा, आदित्य कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें