फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पॉजिटिव मिले युवक का परिवार किया क्वारंटीन

विज्ञापन
23एमएनपी-19-बरनाहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संदिग्धों को क्वारंटीन सेंटर भेजते स्वास्थ्यकर? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। दिल्ली में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आनन फानन में टीम ने युवक के गांव पहुंचकर उसके परिजनों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर भोगांव भेज दिया है। परिजन शुक्रवार को ही दिल्ली से लौटे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नौरमई निवासी एक परिवार कई वर्षों से दिल्ली में रह रहा था। इस परिवार का एक युवक दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं युवक के परिवार के आठ सदस्य शुक्रवार शाम को अपनी कार से गांव लौटे थे। युवक की र िपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी को क्वारंटीन सेंटर भोगांव भेजा गया है। वहीं गांव के लोगों को भी घर से न निकलने के लिए कहा गया है।
57 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
गैर जिलों से लौटने वाले 57 लोगों की शनिवार को बरनाहल स्वास्थ्य केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हालांकि स्क्रीनिंग के दौरान किसी के भी संदिग्ध प्रतीत न होने पर उन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें