फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने निगली नीलगाय तो ग्रामीणों में फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गांव अलावलपुर में सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो एक विशालकाय अजगर को देख होश उड़ गए। अजगर कुछ ही देर में एक नीलगाय को निगल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। नीलगाय के शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गांव अलावलपुर में कुछ किसान खेत में आलू की बोबाई के लिए पहुंचे थे। तभी एक खेत में करीब 20 लंबा अजगर देख किसानों के पसीने छूट गए। इस बीच वहां से गुजर रही एक नीलगाय को अजगर ने जकड़ लिया और कुछ ही देर में उसे निगल गया। ये नजारा देख कर ग्रामीण भयभीत हो गए। पुलिस को सूचना दी गई तो यूपी 112 के कर्मी मौके पर आ गए। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग के कर्मी वहां पहुंचे। नीलगाय के शव को अजगर के पेट से बाहर निकाल कर दफनाया गया। वहीं कर्मी अजगर को पकड़ कर ले गए और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें