फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यमुना में फेंका जाल, मछली की जगह फंस गया कुछ ऐसा; डरकर भाग खड़े हुए लोग

Wed, 21 Oct 2026 09:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वनकर्मियों ने नदी में पड़े जाल समेत अजगर को बाहर निकाला। जाल काटकर अजगर को सुरक्षित बचाया गया। इसके बाद उसे यमुना के बीहड़ के प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया।
विज्ञापन
वन विभाग ने रेस्क्यू किया अजगर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी में रोक के बाद भी चोरी छिपे मछलियां पकड़ी जाती हैं। इसकी ही बानगी जैतपुर के नौगवां इलाके में यमुना नदी में डाले गए जाल से तब मिली, जब इसमें मछली की जगह एक अजगर फंस गया था। मंगलवार की शाम मूर्तियां विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। लोग डरकर किनारे से भागने लगे। वन विभाग की टीम ने एक घंटे में रेस्क्यू कर उसे यमुना के बीहड़ में छोड़ा। विभाग नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने वाले की पहचान करने में जुटा है।
विज्ञापन


नौगवां में यमुना नदी के किनारे चित्राहाट पुलिस ने मूर्तियां विसर्जन के लिए कुंड खुदवाया है। मंगलवार की शाम क्षेत्र के लोग कुंड में प्रतिमा विसर्जन कर रहे थे। इसके बाद यमुना स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जाल में फंसे अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चित्राहाट पुलिस भी नदी किनारे पहुंची। अजगर को देखकर वन विभाग को सूचना दी।

अजगर को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने नदी में पड़े जाल समेत अजगर को बाहर निकाला। जाल काटकर अजगर को सुरक्षित बचाया गया। इसके बाद उसे यमुना के बीहड़ के प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने वाले की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


जाल में फंसे अजगर को रेस्क्यू किया है। मछली पकड़ने के लिए जाल डालने वाले की पहचानकर तलाश की जाएगी। जिससे विधिक कार्रवाई हो सके। -राजवीर सिंह सेंगर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिक वानकी रेंज जैतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें