फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने बिगाड़ा इनररिंग रोड का एलाइनमेंट

Sun, 26 Jun 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Inner ring road - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एडीए सचिव के निरीक्षण के दौरान सामने आई खामी
विज्ञापन

यमुना पुल से 300 मीटर सड़क कम चौड़ी कर दी

पीडब्ल्यूडी ने इनररिंग रोड का एलाइनमेंट बिगाड़ दिया है। यमुना पर बन रहे पुल से लगभग 300 मीटर की रोड के टुकड़े की चौड़ाई कम कर दी है। इससे निर्माणाधीन यह हिस्सा पुल के पास संकरा हो गया है। हाल ही में निरीक्षण को गए आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस बड़ी खामी को पकड़ा।
बता दें कि कुबेरपुर से फतेहाबाद रोड के बीच प्राधिकरण द्वारा लगभग साढ़े दस किमी लंबी इनररिंग रोड विकसित की जा रही है। इसे तीन विभाग मूर्त रूप देने में लगे हैं। सिक्स लेन रोड (भविष्य में आठ लेन की जा सकती है) का निर्माण प्राधिकरण द्वारा व टूंडला रेलवे ट्रैक और यमुना पर पुलों का निर्माण राज्य सेतु निगम करा रहा है। इन पुलों पर चढ़ने और उतरने के लिए लगभग 300 मीटर रोड का टुकड़ा पीडब्ल्यूडी तैयार कर रही है। इस पर गिट्टी डाली जा चुकी है। इस हिस्से को सिक्स लेन की बजाय लगभग फोर लेन के बराबर बनाया जा रहा था। इससे तेजी से आने वाले वाहनों को अचानक टर्न करने में दिक्कत हो सकती थी। हालांकि वक्त रहते इस खामी को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना पर बनाए जा रहे पुल और एडीए द्वारा बनाई जा रही रोड के बीच के टुकड़े को पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा है। ये रोड एडीए की रोड की अपेक्षा कम चौड़ी थी, इससे पुल के पास वाहनों के टकराने की संभावना हो सकती थी। इसी को देखते हुए पीडल्ब्यूडी को इस टुकड़े को चौड़ा करने को कहा गया है। 
- राजेश श्रीवास्तव, सचिव, एडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें