फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 70 फुट गहरे कुएं में गिरा पिल्ला, दो घंटे रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, लोग बोले- अक्सर होते हैं हादसे

Mon, 30 Jan 2023 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लापरवाही के कारण एक पिल्ला कुएं में गिर गया। जानकारी होने पर एनजीओ कार्यकर्ता ने कुएं में उतरकर उसकी जान बचाई और सुरक्षित बाहर निकाला। 


 
विज्ञापन
70 फुट गहरे कुएं में गिरा पिल्ला, बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक पिल्ला 70 फुट गहरे कुएं में गिर गया। लोगों ने देखा तो उसे बचाने के लिए जुट गए। रेस्क्यू करीब दो घंटे तक चला। इसके बाद उसे बचाया जा सका। लोगों ने कहा कि कुआं खुला होने के कारण यहां इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। 

विज्ञापन


मामला जगदीशपुरा स्थित घड़ी भदौरिया मोहल्ले का है। यहां रविवार को करीब 70 फुट गहरे कुएं में एक पिल्ला गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। संकरी गली होने के कारण दमकल अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद कोबारा एनजीओ के अंशुल दीप शाह ने हिम्मत दिखाई और रस्सी की सहायता से कुएं में उतरे। 
 
रेस्क्यू में करीब दो घंटे लगे। इसके बाद पिल्ले को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अंशुल ने बताया कि कुआं खुला होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। दो साल पहले भी इसी कुएं से एक कुत्ता गिर गया था। उसे भी मैंने कुएं में उतरकर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें