कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ लोगों में महामारी को लेकर दहशत भी बढ़ रही है। इसी के चलते मैनपुरी जिले के बेवर में मृत महिला के शव को कंधा देने में लोग हिचकते रहे। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं महिला की मौत कोरोना से तो नहीं हुई।
जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंची। जांच के साथ मृतका के परिजनों से जानकारी ली। टीम ने महिला की मौत को सामान्य बताया। इसके बाद ही लोग उसके अंतिम संस्कार के लिए आगे आए।
बेवर क्षेत्र के गांव बिलसड़ा निवासी 60 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी रामशरण का परिवार लंबे समय से पंजाब में रहकर अपना गुजारा कर रहा है। परिवार में विधवा निर्मला देवी, उनकी विधवा पुत्रवधू फूलन पत्नी स्वर्गीय संजीव है।