फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : 'मूंछों की लड़ाई' में 20 मिनट तक ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Fri, 27 Mar 2020 04:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव जैंत में बृहस्पतिवार की रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लगभग 20 मिनट तक गोलियां चली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


जैंत चौकी पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में मूंछों की लड़ाई चली आ रही है।

गांव जैंत निवासी दीपक पुत्र बच्चू और रवि पुत्र प्रीतम में काफी समय से मूंछों की लड़ाई चल रही है। एक-दूसरे का नीचा दिखाने के चलते बृहस्पतिवार को रवि और दीपक में विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 राउंड चलीं गोलियां

दोनों युवकों ने अपने-अपने लोगों को बुला लिया। फिर दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। 20 राउंड चली गोलियों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग गए। 
 
पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों की तलाश की, पर कोई हाथ नहीं लग सका। चौकी प्रभारी नवीन ने एक पक्ष के रवि, गोपाल उर्फ नहनू और दूसरे पक्ष के दीपक, गोविंदा, समय सिंह के खिलाफ बवाल, जानलेवा हमला समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 

मौके से एक तमंचा, एक कारतूस और कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें