फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंजाब पुलिस ने नगला पदी में दी दबिश, नशे की दवाओं की तस्करी में एक और गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 पंजाब पुलिस ने नगला पदी में दबिश दी, जहां से पुलिस को दवाएं भी बरामद हुईं। पुलिस ने एक आरोपी को यहां से गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नशे की दवाओं की तस्करी के मामले में दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने न्यू आगरा इलाके में दबिश दी थी। एक तस्कर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। चर्चा है कि आरोपी से दवाएं भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


पंजाब में वर्ष 2020 में नशे की दवाओं का जखीरा पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आगरा गैंग के जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की और कपिल अरोड़ा पर शिकंजा कसा गया था। इसके बाद पुलिस टीम कई बार आगरा आ चुकी है। कई दवा विक्रेताओं से पूछताछ से लेकर गिरफ्तारी तक कर चुकी है।

मंगलवार को अमृतसर पुलिस की टीम आगरा आई थी। न्यू आगरा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद नगला पदी में दबिश दी। चर्चा है कि आकाश नाम के दवा विक्रेता को पकड़ा गया। उससे नशे की गोलियां भी बरामद कीं। अहमदाबाद से दवाओं को लाया जाता था। इसके बाद पंजाब में सप्लाई की जाती थी। पंजाब पुलिस ने आकाश की गिरफ्तारी की जानकारी न्यू आगरा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें