इसी दौरान पीछे से उन्हें गोली मारी गई। गोली लगते ही वह गिर पड़े। इसके बावजूद फायरिंग की गई। उनके परिवार के लोग आ गए। उन पर भी हमला किया गया। परिवार की महिला सहित चार लोग घायल हो गए। गांव में अचानक गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। लोग घरों में छिप गए।
हमलावर कुछ ही देर में भाग गए। घटना के बाद परिवार के लोग घायलों को अस्पताल लेकर गए। सूचना पर फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
पत्नी लड़ीं थीं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
धारा सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थीं। पत्नी के खिलाफ सपा नेता राजपाल यादव ने चुनाव लड़ा था। उनसे उनका विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि हमले के पीछे उनके ही गुट के लोगों का हाथ है।
पुलिस ने गांव में चलाया तलाशी अभियान
सूचना पर थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। आरोपियों के परिवार के दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं गांव में आरोपियों के घरों से हथियार भी नहीं मिले हैं। देर रात पुलिस गांव में कई घरों की तलाशी ले रही थी, जिससे हथियार बरामद किए जा सकें।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि धारा सिंह यादव और वीरेंद्र यादव के बीच रंजिश चल रही है। वीरेंद्र यादव पक्ष ने ही घटना को अंजाम दिया। बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
फायरिंग के वीडियो वायरल
गांव गढ़ी नवलिया में प्रसपा पदाधिकारी पर हमले की घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए। इसमें दो लोग बंदूक लोड करते नजर आ रहे हैं। उन्हें परिवार की महिलाएं रोक रही हैं। फायरिंग भी हो रही है। फायरिंग करने वालों को किसी तरह का डर भी नहीं है। लोग भी खड़े हैं। साथ के ही किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया है।