मैनपुरी। संसारपुर चौराहे पर स्थिति प्रभा हेल्थकेयर पर रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 250 मरीजों का इलाज किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने फीता काटकर किया।
विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह ने कहा कि गरीबों के पास इलाज के लिए पैसे का अभाव होता है तो ऐसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का महत्व बढ़ जाता है। युवा उद्योगपति दीपक अग्रिहोत्री ने कहा कि जरूतमंदों के उपचार के लिए इस प्रकार के शिविर लगने चाहिए।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश गोयल, नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय यादव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम पाठक, जनरल फिजिशियन डॉ. अभिषेक पांडेय, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हेमा नेत्र चिकित्सालय ने मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां और उपचार प्रदान किया।
आराधना गुप्ता की उपस्थिति में आयशा स्मृति कृषक विद्यालय शिक्षा समिति मैनपुरी द्वारा नेत्र रोगियों की जांच के बाद करीब 40 मरीजों को मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया। शिविर आयोजक डॉ. आक्रोश दीक्षित आभार जताया। इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा, कमलेश दीक्षित, रमेश चंद पांडेय, अनिल दीक्षित, प्रवीण दुबे, देवेंद्र मिश्रा, ब्रजेश कुमार, आकाश, आनंद, गोलू मौजूद रहे।