विनीता सिंह (सचिव -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण )
आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव पद की जिम्मेदारी विनीता सिंह प्रथम ने संभाल ली है। उन्होंने बताया कि न्याय के क्षेत्र में विधिक सेवा प्राधिकरण की अहम भूमिका है। सबसे ज्यादा प्राथमिकता सुलभ न्याय और मध्यस्थता से पुराने वाद को सुलझाने में रहेगी।
उन्होंने बताया कि न्यायालय में पारिवारिक, वैवाहिक, चेक बाउंस, आपसी लेन-देन, घरेलू हिंसा व अन्य समान प्रकृति वाले मामले बड़ी संख्या में बढ़ते जा रहे हैं। ये ऐसे मामले हैं जिन्हें दोनों पक्ष की जागरूक और समझा कर न्यायसंगत तरीके से निपटाया जा सकता है। अब तक प्राधिकरण में विभिन्न न्यायालयों से ऐसे मामले करीब 550 आ चुके हैं। प्राथमिकता से राष्ट्रीय के लिए मध्यस्थता अभियान 2़ 0 के तहत मार्च तक इनमें आपसी सुलह कराकर खत्म करने का प्रयास रहेगा।
लीगल एंड क्लीनिक से किया जाएगा जागरूक
उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सलाह, सहायता के साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर पांच-पांच गांव में लीगल एंड क्लीनिक कैंप स्थापित हैं। उनमें तैनात पीएलवी के माध्यम से शिविर लगाकर लोगों को विधिक अधिकारों के लिए जागरूक करेंगे। जिससे अशिक्षित और कमजोर तबके के लोगों को कानून सहायता लेने में सहायता मिल सके।
उन्होंने बताया कि जेल में बंद कैदियों को मिलने वाली कानूनी सहायता, निगरानी और पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने की प्रक्रिया के संचालन को बेहतर करने का प्रयास रहेगा।