आगरा के एत्मादपुर के सवाई गांव में यूजीसी के विरोध में प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को रोकने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी आगरा जिलाधिकारी कार्यालय तक ट्रैक्टर मार्च निकालकर घेराव करने जा रहे थे, मौके पर भारी पुलिस बल और जेसीबी तैनात की गई।
आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज और किसान संगठनों शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर मार्च रोकने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर लगाकर रास्ता रोक दिया गया। एसीपी के समझाने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टरों को आगे निकलने की अनुमति दी, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
एत्मादपुर के गांव सवाई से शुक्रवार सुबह ट्रैक्टरों के जरिए आगरा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव का कार्यक्रम था। गांव में ट्रैक्टरों को आगे जाने से रोकने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस से उनकी झड़प हो गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर बुलडोजर मंगा लिए और रास्ता रोक दिया। भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
एसीपी के समझाने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टरों को आगे निकलने की अनुमति दी, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। हालांकि, इसके बाद प्रदर्शनकारी ट्रैक्टरों के साथ वापस कार्यक्रम स्थल लौट गए। पुलिस की ओर से एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात रखी गई है।