फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू स्वराज के राष्ट्रिय अध्यक्ष बोले- भाजपा सरकार देश में लाना चाहती है कंपनी राज, किसान महापंचायत में उमड़े ग्रामीण

विज्ञापन
कासगंज के ग्राम मामों में किसान पंचायत में मौजूद किसान एवं बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम मामों में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) की ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को लागू कर किसानों को कंपनीयों का गुलाम बनाकर देश में कंपनी राज लाना चाहती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि यूनियन गांव-गांव ग्राम स्तर पर किसान पंचायत आयोजित कर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को आम किसान मजदूर तक पहुंचाने का लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कृषि कानूनों को समाप्त कर एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की है। किसानों को आंदोलन करते हुए 10 माह हो गए हैं, लेकिन सरकार मांगों को मानने को तैयार नहीं है। इस दौरान दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को कमजोर न पड़ने का संकल्प लिया गया।
पंचायत का संचालन प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह ने किया। इस दौरान किसान नेता यशवीर सिंह, मुरारीलाल राजपूत, सचिव वरेंद्र भारद्वाज, संगठन मंत्री श्रीपाल वैद्य, आर्येंद्र यादव, जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें