फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार का दलदल: होम स्टे का सच और वो काली रात..., इस गलती से खो बैठी आबरू; रुला देगी पीड़िता की कहानी

Sat, 18 Nov 2023 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती के बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस को दिए बयान में युवती ने एफआईआर में दर्ज तथ्यों की पुष्टि की है। युवती ने होटल, होम स्टे में हो रहे गलत कामों की पोल खोली है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजनगरी के होम स्टे की सच्चाई युवती को पहले पता चल जाती तो शायद वो देह व्यापार के दलदल में न फंसती। दिवाली की रात उसके साथ जो कुछ भी हुआ बेहद शर्मनाक है। जहां उसने चंद पलों का आसरा लिया, वहीं उसके साथ हैवानियत का प्रयास हुआ। उसका अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया गया।  
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में ऑपरेशन क्लीन चलाया है। 35 होम स्टे बंद कराने के बाद अब अपंजीकृत होटलों और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं पीड़िता ने अदालत में दिए बयानों में एफआईआर में दिए तथ्यों पर ही बात की है। अब पुलिस चार्जशीट लगाएगी। आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है।

ये भी पढ़ें -  यूपी: एटीएम रूम में ये गलती कर बैठे शू डिजाइनर, लगा 1.58 लाख रुपये का झटका; चार दिन बाद हो सकी जानकारी

ये है मामला 
दिवाली की रात युवती ने होम स्टे के कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया था। विरोध करने पर युवती को पीटा गया था। इसके पहले संचालकों ने उसका अश्लील वीडियो तैयार करके ब्लैकमेल करके देह व्यापार कराया था। वह चाहकर भी आरोपियों के चंगुल से नहीं निकल पा रही थी। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म, जानलेवा हमला, मारपीट, देह व्यापार निवारण अधिनियम आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी 
पुलिस ने रवि राठौर, देव किशोर, जितेंद्र राठौर, मनीष कुमार और रिया को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में आरोपों की पुष्टि की। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी। मुकदमे में एक अज्ञात का भी जिक्र है। सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की कॉल डिटेल से उस अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। वहीं जेल गए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई होगी। बंद कराए गए होम स्टे मानकों को पूरा किए बिना नहीं खुलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें