फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षेप :

Tue, 29 Jul 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन वारंटी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

कासगंज। अलग-अलग मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया सेल के प्रेस नोट के अनुसार मोहल्ला लवकुश नगर निवासी रवि को छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय ने वारंट जारी किया था। वहीं एनडीपीएस के मामले में क्षेत्र के ही मुन्नालाल और सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव दहेली बुजुर्ग निवासी मौहर सिंह को भी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने सूचना पर सोमवार को तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद
विज्ञापन


-
दहेज हत्या में वांछित महिला गिरफ्तार
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला ढक में दहेज हत्या के मामले में वांछित महिला पूनम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला को कासगंज रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें