फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदी की उपचार के दौरान मौत, छेड़खानी के मामले में 13 दिन से जेल में बंद था युवक

Sat, 14 Mar 2026 07:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बंदी की तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई गई तो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 6 ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया। उसका कासगंज के सरकारी अस्पताल में भी उपचार चल रहा था, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। बाद में इलाज के दाैरान बंदी की माैत हो गई। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना सहावर क्षेत्र के गांव क्यासूर निवासी ओमकार (26) पुत्र रामजीत 13 दिन से कासगंज जेल में छेड़खानी के मामले में जेल काट रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। कासगंज पुलिस ने एटा में शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर आए हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश ने बताया कि ओमकार छेड़खानी के मामले में एक मार्च से जेल काट रहा था। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसकी जांच कराई गई तो उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 6 ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया। उसका कासगंज के सरकारी अस्पताल में भी उपचार चल रहा था, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। 

शुक्रवार की शाम को अस्पताल से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय कासगंज रोड स्थित लिप्टन चौकी पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम गृह पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें