फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बीती 12 जुलाई को सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर निवासी देवेंद्र(24) पुत्र शिशुपाल जेल गया था। उस पर क्षेत्र के ही एक गांव की लड़की के साथ छेड़छाड़ काआरोप है। जेल प्रशासन ने उसे क्वारंटीन बैरक में रखा था। मंगलवार सुबह देवेंद्र जेल में ही बने विद्यालय के पीछे जंगले पर गमछे का फंदा लगाकर फांसी पर लटक गया। कैदियों ने जब उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो जेल प्रशासन को सूचना दी। मृतक के परिजन खुदकुशी की बात से सहमत नजर नहीं आए, उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
-----
बंदी छेड़छाड़ का आरोपी था। उसे क्वारंटीन के लिए अस्थायी जेल में रखा गया था। मंगलवार सुबह बारिश हो रही थी। किसी तरह उसने अस्थायी जेल के समीप बने बच्चों के विद्यालय के पीछे जंगले से गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।- एएन सिंह, जेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें