फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: जिला जेल से सौ मीटर दूरी पर बंदीरक्षक को मारी गोली, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Thu, 07 Oct 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, कासगंज

सार

कासगंज में गुरुवार को दुस्साहसिक वारदात हुई है। यहां जिला जेल और पचलाना पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी पर जेल के बंदीरक्षक को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिला जेल के बंदीरक्षक को गुरुवार दिनदहाड़े गोली मार दी गई। यह वारदात जेल और पचलाना पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी पर हुई। खून से लथपथ घायल बंदीरक्षक खुद बाइक चलाते हुए पुलिस चौकी पहुंचा। जहां से जेल के आरक्षी और सोरों कोतवाली पुलिस उसे उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल ले गई। 

विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बंदीरक्षक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोली मारने का आरोप जेल के कैंटीन संचालक पर है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है, लेकिन जांच के लिए कैंटीन संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

मथुरा निवासी बंदीरक्षक अजीत गौतम पुत्र पूरन गौतम करीब पांच साल से जिला जेल में तैनात है। फिलहाल वह आधिकारिक रूप से अवकाश पर था। गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे बंदीरक्षक पचलाना जेल रोड से गुजर रहा था। जहां उसको गोली मार दी गई। 

विज्ञापन

घायल अवस्था में बंदीरक्षक पहुंची चौकी
खून से लथपथ हालत में वह जब पचलाना पुलिस चौकी पहुंचा तो उसने गोली मारने का आरोप जेल के कैंटीन संचालक दिनेश पर लगाया। बंदीरक्षक को आनन फानन में संयुक्त अस्पताल भेजा गया। उसके पेट में गोली लगी है और काफी रक्तस्राव हो गया है। 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, सीओ सिटी दीपकुमार पंत, सोरों कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार, गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की और फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुलाई। टीम ने नमूने संकलित किए हैं। बताया गया है कि बुधवार की रात कैंटीन संचालक और बंदीरक्षक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध- एसपी
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के लिए कैंटीन संचालक को हिरासत में लिया गया है। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में जो भी सच्चाई होगी उसके आधार पर विधिक कार्रवाई होगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। 

जिला जेल के जेलर एएन सिंह ने बताया कि बंदीरक्षक तीन दिन के अवकाश पर था। घटना जेल के बाहर की है। वारदात को किसने अंजाम दिया। कारण क्या रहा इसकी कोई जानकारी नहीं है। बंदीरक्षक का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें