कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के रहने वाले गैंगस्टर के आरोपी नवाब सिंह (40) की जिला जेल में बृहस्पतिवार की रात हालत बिगड़ने के बाद मौत हुई है। जेल और जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी निवासी नवाब सिंह को 27 जुलाई को गैंगस्टर का आरोपी मानते हुए जिला जेल भेजा गया। बीती रात उसकी हालत बिगड़ गई। उसको जिला जेल के अस्पताल से कासगंज जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि अस्पताल ले जाते समय खून की उल्टी हुई और रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इधर जिला प्रशासन ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
27 जुलाई को नवाब सिंह गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजा गया था। जब उसको समस्या हुई तो हमने जिला जेल के अस्पताल से कासगंज अस्पताल भेजा। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया गया है। एएन सिंह, जेलर
जेल अधीक्षक से घटना की जानकारी की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन से मांगी है। अजय कुमार श्रीवास्तव,एडीएम