प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ अगस्त (सोमवार) को दोपहर के समय एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के अंतर्गत स्थापित की गई चिलिंग यूनिट के उद्यमी व जिले के दो प्रगतिशील किसानों से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का रविवार को रिहर्सल किया गया। डीएम सीपी सिंह व जिले के अन्य अधिकारियों ने संवाद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के अंतर्गत शहर के उद्यमी रावमुकुल मानसिंह ने शिवांचल चिलिंग प्लांट स्थापित किया है। भारत सरकार की इस योजना से उद्यमी को बैंक के माध्यम से आसान ऋण उपलब्ध हुआ। उद्यमी रावमुकुल मानसिंह, प्रगतिशील किसान चंद्रभान निवासी मेमड़ी और श्यामाचरण उपाध्याय निवासी पटियाली से संवाद होगा। इस दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, एसडीएम ललित कुमार, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान, जिला उद्यान अधिकारी योगेश कुमार रहे।
- यह जानकर मन में बेहद खुशी है कि देश के प्रधानमंत्री से हमारा संवाद होगा। यह हमारे लिए गौरव का क्षण रहेगा। संवाद को लेकर मेरे अंदर काफी उत्सुकता है। - रावमुकुल मानसिंह, उद्यमी।
- मेरे द्वारा पिछले काफी दिनों से अन्य किसानों के साथ मिलकर 280 हेक्टेयर में औषधि खेती और जड़ी बूटी का उत्पादन किया जाता है। इसका लाभ किसानों को मिलेगा। -श्यामाचरण उपाध्याय, पटियाली।
हरियाली तीज: दो दिन वृंदावन में वाहन रहेंगे प्रतिबंधित, जानिए यातायात की क्या रहेगी व्यवस्था