फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर सुरक्षित सफर की तैयारी, आगरा की 46 ट्रेनों में सुरक्षा का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील ट्रेनों को चिह्नित कर 10 ट्रेनों में एस्कॉर्ट सुविधा को शामिल किया गया है ताकि सफर के दौरान चोरी और अन्य वारदात को रोका जा सके।
विज्ञापन


सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में यात्री अपने घर जाते हैं। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने पर चोरी आदि की घटनाओं की आशंका रहती है। इसे देखते हुए उन ट्रेनों को चिह्नित किया गया है जिनमें पहले चोरी या अन्य आपराधिक वारदात हुई थीं। आगरा में पहले 36 ट्रेनों में एस्कॉर्ट तैनात था। अब 10 और ट्रेनें इसमें शामिल कर ली गईं है जिससे इनकी संख्या बढ़कर 46 हो गई है। मथुरा की 43 ट्रेनों में भी एस्कॉर्ट तैनात है। ट्रेनों में सवार जवान यात्रा के दौरान निगरानी रखेंगे और घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। आगरा रेल मंडल से प्रतिदिन करीब 250 ट्रेनें गुजरती हैं। 14 प्रमुख ट्रेनों में कुल 38 आरपीएफ जवान ड्यूटी करते हैं। इनमें राजधानी एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें