फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीईटी के लिए रोडवेज चलाएगा 165 बसें, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपीएसएसएससी की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रोडवेज इसके लिए 165 बसें संचालित करेगा। ये बसें 25, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को परीक्षा के दौरान संचालित होंगी। परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले और समाप्ति के तुरंत बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए डिपोवार बसों की व्यवस्था की गई है। सभी निगम बसों को ऑनरोड रखने और अनुबंधित बसों के लिए अतिरिक्त चालक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरे मार्गों पर भी बसें भेजी जा सकेंगी।

आईएसबीटी, फोर्ट, ईदगाह, बिजलीघर, सैटेलाइट और बाह बस स्टेशनों पर पूछताछ कक्ष, पेयजल और खानपान की सुविधा 24 घंटे चालू रहेगी। हेल्प डेस्क 24 अक्तूबर की दोपहर से 2 नवंबर की सुबह तक संचालित होगी। कर्मचारियों के सामान्य अवकाश निरस्त रहेंगे और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें