फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा की सखी के हाथ पहुंचेगा लठामार होली का निमंत्रण, नंदभवन और श्रीजी महल में हो रहीं तैयारियां

Wed, 13 Mar 2019 07:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
लठामार होली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज में चहुंओर होली की धूम मची हुई है। गांव-देहात के मंदिरों में होली का रंग और गुलाल उड़ने लगा है। होली के रसिया सुनाई दे रहे हैं। उधर, नंदभवन और श्रीजी महल में होली के निमंत्रण के लिए तैयारियां हो रही हैं। नंदगांव, बरसाना समेत विश्व भर के कृष्ण भक्त निमंत्रण की प्रतीक्षा में बैठे हैं। 14 मार्च को यह इंतजार खत्म होगा।
विज्ञापन


वसंत पंचमी लगते ही नंदभवन और श्रीजी महल में समाज गायन का दौर चल रहा है। सेवायतों द्वारा ठाकुर जी को अबीर गुलाल से होली खिलाकर लाड़ लड़ाया जा रहा है। 14 मार्च को राधारानी की सहचरी लठामार होली का निमंत्रण लेकर नंदभवन पहुंचेंगी। 

सखी श्रीजी महल से मिला कमोरी में निमंत्रण का गुलाल सेवायतों को सौंपेंगी। लाडली जी का भेजा संदेश सुनाते हुए सखियां कान्हा से निवेदन करेंगी कि आप नवमी तिथि 15 मार्च को अपने समस्त सखाओं के साथ बरसाना लठामार होली के लिए आमंत्रित हैं।
विज्ञापन


सेवायत लाडली जी की भेजी गुलाल की कमोरी हांडी को कन्हैया के श्री चरणों में रखेंगे। निमंत्रण लेकर पहुंची सखियों का भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा। निमंत्रण के बाद नवमी को बरसाना में लठामार होली का आयोजन होता है। उसके अगले दिन बरसाना के ग्वाल फगुआ मांगने नंदभवन पहुंचते हैं। दशमी 16 मार्च को नंदगांव में लठामार होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन

तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे

बरसाना प्रस्थान से पूर्व नंदगांव के गोस्वामीजनों द्वारा चौपाई निकाली जाएगी। नंदबाबा मंदिर से गोस्वामियों के पूर्वज बाबा आनंदघनजी की चौपाल तक चौपाई को लाया जाएगा तथा फिर यहां से वापस नंदगांव हमारौ खेरौ, बाबा नंद जशोदा मइया श्याम सखा संग मेरौ... का गान करते हुए सभी हुरियारे पुन: सिंहपौर पर पहुंचेंगे। 

घनश्याम गोस्वामी ने बताया कि ढालों को गोटा, सितारे आदि की सहायता से सजाया जा रहा है। नवमी को बरसाना जाते समय संकेतवट मार्ग से प्रियाकुंड पहुंचेंगे। जहां बरसाना के लोग उनकी अगुवानी भांग ठंडाई और रंग-गुलाल आदि लगाकर करेंगे। 

प्रिया कुंड पर स्वागत सत्कार के बाद नंदगांव के सभी हुरियारे अपने पाग आदि के शृंगार से सुसज्जित होकर ठाकुर जी की ध्वजा को सबसे आगे लेकर श्रीजी मंदिर की ओर होली गाते हुए प्रस्थान करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें