फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी महासंग्राम 2019: आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई विकास की बात

Tue, 12 Mar 2019 08:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एटा में चुनावी महासंग्राम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चुनावी महासंग्राम के लिए मंगलवार को अमर उजाला का चुनावी रथ एटा पहुंचा। यहां शहीद पार्क में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। भाजपा ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं, तो सपा-कांग्रेस ने विकास के वादों को झूठा बताया। वहीं नता ने सांसद को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। रमजान में मतदान के मुद्दे पर नेता सहमत दिखे। सभी ने कहा कि रमजान का मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज, बाईपास और रेल लाइन विस्तार का काम भाजपा सरकार में ही शुरू हुआ। यह काम 40 साल पहले होने थे, लेकिन किसी सरकार ने प्रयास नहीं किए। सांसद का आना जाना एटा में लगातार रहता है। 

सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि सपा ने जितने विकास कार्य कराए, उतने किसी ने नहीं कराए। आतंकवादियों पर कार्रवाई सेना ने की है, न कि सरकार ने। रेलवे लाइन का विकासृ नहीं हुआ। काम बोलता है के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करती है। हम देश के विकास की बात कहते हैं। जितना काम कांग्रेस ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। लोकतांत्रिक जनता दल के अवधेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे दावे करती है। जिले में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। 

व्यापारी दिनेश वार्ष्णेय ने कहा कि जिले में विकास चल रहा है। सपा नेता राजू यादव, अखिल संघर्षी, अतुल राठी, कैलाश चंद्र जैन, सर्वेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, अमित गुप्ता, आदेश गुप्ता, विक्रांत माधौरिया, सचिन उपाध्याय, दीपक मामा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें