फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मार्गशीर्ष मेले की तैयारियों ने पकड़ा जोर

Sun, 01 Dec 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थंनगरी के अमृत कुंभ माने जाने वाले मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले में दुकानदार पहुंचने लगे हैं और दुकानों की भूमि का चिह्निकरण दुकानदारों के लिए निरंतर किया जा रहा है। मेले में सर्कस, झूले, मौत का कुआं भी लगेगा। इसके लिए भी जगह चिह्नित की गई है। मंगलवार को मेला मार्गशीर्ष के शिवराज पशु मेले का शुभारंभ भी हो जाएगा। पहले चरण में पशु मेला शुरू होता है। 8 दिसंबर से मेला मार्गशीर्ष शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अभी से मेले में दुकान लगाने के लिए कारोबारी पहुंचने लगे हैं और वे अच्छी लोकेशन पर दुकान लगाने के लिए भूमि ले रहे हैं। पत्थर के सामान की तैयारी कर बिक्री करने वाले लोगों ने भी अपने डेरे लगा लिए हैं। कंबल व कालीन के कारोबारियों ने भी सोमेश्वर मंदिर पहुंचकर अपनी दुकानें सजा ली हैं। लगातार लोडर वाहनों से सामान लेकर कारोबारी पहुंच रहे हैं। वहीं नगरपालिका प्रशासन ने समय नजदीक आने के साथ ही तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला ग्राउंड के द्वारा पर रंगाई पुताई का कार्य किया जा रहा है। वहीं मेला ग्राउंड की सफाई व समतलीकरण का कार्य चल रहा है। तीर्थनगरी में पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला जा रहा है। मेले में सफाई के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें