फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत से तीन की मौत

Sun, 01 Dec 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत से तीन की मौत
विज्ञापन

बदलता मौसम रोगियों के लिए बना मुसीबत, क्षयरोग से पीड़ित की भी जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी के साथ ही जिले में निमोनिया, सांस और क्षय रोग के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे चार माह के बच्चे सहित चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में 21 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
पिछले कुछ दिनों से जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं तो बुजुर्ग भी सर्दी जुकाम के साथ सांस की दिक्कत महसूस कर रहे हैं। वहीं क्षय रोगियों की दिक्कतें भी बढ़ चली हैं। बेवर थाना क्षेत्र के गांव करपिया निवासी अभिराज (4 माह) पुत्र राहुल को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नौरंगाबाद निवासी रामादेवी (70) पत्नी लालाराम को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार की रात परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नगला दीपा निवासी राकेश पाल (70) को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने उन्हें शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव सुमेरपुर निवासी विपन कुमार (30) पुत्र रामस्वरूप क्षय रोग का मरीज थी। पिछले कुछ दिनों से सर्दी के साथ उसको खांसी शुरू हो गई। परिजन रविवार को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कुछ दूर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। परिजन वापस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें