फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व पर संकट: मां बनना चाहती हैं तो भूल कर भी न करें ऐसे काम, 35 के बाद बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

Thu, 19 Nov 2026 02:31 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

35 से 40 वर्ष की उम्र में कुछ महिलाओं की ओवरी की कार्यक्षमता कमजोर होने से प्रीमेच्योर मेनोपॉज की स्थिति सामने आ रही है। इससे गर्भधारण में परेशानी हो सकती है। विशेषज्ञों ने माहवारी में बदलाव और अन्य शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधुनिक दौर की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियंत्रित खानपान और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच महिलाओं की सेहत बिगड़ रही है। 30 से 35 की उम्र के बाद विवाह करने वाली महिलाओं में अब समय से पहले मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इससे गर्भधारण में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना और समय पर सटीक जांच न कराना इस स्थिति को और अधिक खतरनाक बना रहा है। लेडी लॉयल अस्पताल में ऐसे मामले लगातार परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता किरन ने बताया कि सामान्य तौर पर 45 से 50 वर्ष की आयु के बीच महिलाओं में मासिक धर्म का चक्र प्राकृतिक रूप से बंद होता है। मगर वर्तमान में 35 से 40 वर्ष की आयु के बीच ही अंडाशयों (ओवरी) की कार्यप्रणाली कमजोर होने से ‘प्रीमेच्योर मेनोपॉज’ की स्थिति बन रही है।


 

उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव का सीधा असर हॉर्मोन्स पर पड़ता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु का कहना है कि 30 से 35 वर्ष की आयु के बाद भी यदि माहवारी में अनियमितता, अत्यधिक थकान हो तो इसे सामान्य उम्र का असर मानकर टालें नहीं बल्कि तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें। हॉर्मोनल थेरेपी और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर इसके प्रभावों को नियंत्रित किया जा सकता है।

 

केस-1
आवास विकास निवासी सुनीति की उम्र 38 वर्ष है। 33 वर्ष की आयु में विवाह हुआ था। शादी के दो साल बाद से उन्हें रात में नींद न आना, बेचैनी और कभी तेज ठंड तो कभी गर्मी लगने जैसी समस्याएं हुईं। लगातार तीन महीने माहवारी बंद रहने पर स्थानीय डॉक्टर से दवा ली लेकिन इसके बाद 11 महीने तक चक्र पूरी तरह रुक गया। लेडी लॉयल अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि उन्हें प्रीमेच्योर मेनोपॉज हो चुका है।

 

केस-2
कालिंदी विहार निवासी विशाखा का विवाह 30 वर्ष की आयु में हुआ। कॅरिअर और आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने शुरुआती वर्षों में परिवार नियोजन के उपाय अपनाए। जब उन्होंने 35 वर्ष की उम्र के बाद संतान की योजना बनाई तब गर्भधारण में भारी अड़चनों का सामना करना पड़ा और हॉर्मोनल बदलावों के चलते वह असमर्थ नजर आईं।


 
विज्ञापन

मेनोपॉज के तीन चरण
मेनोपॉज की तीन अवस्थाएं होती हैं। प्रीमेनोपॉज (पीरियड्स अनियमित होने और हॉर्मोन स्तर में उतार-चढ़ाव की शुरुआत), मेनोपॉज (लगातार 12 महीने तक पीरियड्स पूरी तरह बंद होना) और पोस्टमेनोपॉज (एस्ट्रोजन का स्तर कम रहने से हड्डियों, हृदय, त्वचा और यूरिनरी हेल्थ पर प्रभाव)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें