फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: गलत दिशा से आई मौत! डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत; पत्नी-भाभी जिंदगी और मौत से जूझ रहीं

Thu, 19 Nov 2026 08:50 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के शाहदरा फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने एक्सयूवी कार में टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय सतेंद्र जैन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और भाभी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के फिरोजाबाद हाईवे पर शाहदरा फ्लाईओवर के पास बुधवार दोपहर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से एक्सयूवी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान 60 वर्षीय सतेंद्र जैन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनीता जैन (58) और भाभी गुनमाला जैन (62) का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हरिपर्वत थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी सतेंद्र जैन बुधवार को पत्नी सुनीता और भाभी गुनमाला के साथ एक्सयूवी कार से फिरोजाबाद की ओर से आगरा लौट रहे थे।

दोपहर करीब दो बजे कार से शाहदरा फ्लाईओवर पर पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे घायलों को देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई।
 

सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हिमांशु सैनी ने पुलिस की मदद से तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान सतेंद्र जैन ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर डीसीएम मालिक को बुलाया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार कार ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल
खेरागढ़-सैंया मार्ग पर बुधवार सुबह पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 
विज्ञापन

हादसा करीब 10.30 बजे हुआ। नगला केहरी (अयेला) निवासी सत्यवीर सिंह अपना खाली टेंपो लेकर सैंया से अपने घर लौट रहे थे। नगला केहरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पाकर माैके पर पहुंचे घायल टेंपो चालक के परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, राजाखेड़ा (राजस्थान) निवासी कार चालक सूरज अपनी बहन शिवानी (20) और गजेंद्र (22) को भरतपुर परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। दुर्घटना के बाद कार सवार अन्य वाहन से भरतपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें