फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पति के साथ जा रही गर्भवती महिला से लूट, चलती बाइक पर मारा झपट्टा; लूट ले गए चेन और मंगलसूत्र

Tue, 30 Apr 2024 05:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से चेन और मंगलसूत्र लूट लिया। वो अपने पति के साथ अल्ट्रासाइंड कराकर घर वापस लौट रही थी। सड़क पर गिरने से महिला और उसका पति घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में अलीगंज रोड पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने बाइक सवार महिला से चेन व मंगलसूत्र लूट लिया। मंगलवार दोपहर वह अपने पति व बहन के साथ अल्ट्रासाउंड कराकर वापस घर जा रही थी। बदमाशों के झपटने पर पति-पत्नी बाइक से गिरकर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित पवांस नहर पर शैलेंद्र निवासी केसरपुर थाना जैथरा अपनी पत्नी रुचि का शहर से अल्ट्रासाउंड कराकर वापस लौट रहा था। बाइक पर साथ में रुचि की बहन पुष्पा भी थी। शैलेंद्र ने बताया की पत्नी गर्भवती है। दोपहर के समय हम लोग अल्ट्रासाउंड कराने के बाद शहर वापस जा रहे थे। जैसे ही पवांस नहर के पास बाइक पहुंची तभी पीछे से एक अपाचे बाइक पर दो बदमाश आए। जिन्होंने पास में आते ही झपट्टा मार दिया। ज़ब तक कुछ समझ पाते तब तक रुचि के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र बदमाशों ने तोड़ लिया।

झपट्टा लगते ही बाइक सड़क पर फिसल गई और हम लोग गिर पड़े। बदमाशों के हाथ से लूटी हुई चीज सड़क पर गिर गई। हम लोगों ने जैसे ही बदमाशों को पकड़ना चाहा, तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और चेन व मंगलसूत्र लूट ले गए। कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेकिन आसपास के लोग कुछ बताने को तैयार नहीं है। पीड़ितों की सूचना पर टीम लगा दी है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें