फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, बेटी को जन्म देने के बाद मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 17 Sep 2021 08:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

प्रसव के बाद अचानक रीना की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल भिंड लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इलाज न मिलने पर रीना की मौत हुई है। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
आगरा: शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद में बाह के अटेर गांव में मायके आई महिला की निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल भिंड लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। टीआई ने जांच कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

 जैतपुर के बिट्ठौना गांव की रीना(24) अपने पिता सूरतराम के निधन पर मंगलवार शाम अटेर गांव में पति अजय के साथ आई थी। मंगलवार की रात उसे प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके परिजन उसे बाइक से अटेर के अस्पताल में लेकर पहुंचे। बुधवार सुबह रीना ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक रीना की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल भिंड लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इलाज न मिलने पर रीना की मौत हुई है। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। टीआई रंजीत सिंह ने जांच और कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 

नहीं पहुंची एंबुलेंस, टेंपो से अस्पताल लानी पड़ी प्रसव पीड़िता
चंबल नदी के किनारे बसे बाह के भगवानपुरा गांव की कैलाशी की पत्नी विनेश को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन दोपहर तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन महिला को टेंपो से सीएचसी लेकर पहुंचे। इससे पहले 7 सितंबर को भगवानपुरा की पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। परिजनों को मजबूरन टाटा मैजिक से सीएचसी पर प्रसव के लिए लाना पड़ा था। इस संबंध में सीएचसी बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस पर सीएचसी का नियंत्रण नहीं है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पारना में डेंगू से महिला की हालत बिगड़ी, एसएन भेजा
वायरल के प्रकोप से क्षेत्र में घर-घर लोग बीमार हैं। फरैरा, नीमडाडा, जैतपुर के इमली पुरा, बड़ागांव के बाद पारना में डेंगू का मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। मायाराम की पत्नी मालती देवी बुखार से तीन दिन से तप रही थी। बृहस्पतिवार को पैथोलॉजी रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने और प्लेटलेट्स कम होने पर हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां से एसएन आगरा भेज दिया। वहीं पटकुंईयनपुरा गांव में संक्रमण थम नहीं रहा। डेंगू के मरीज निकलने से गांव के लोग डरे हुए हैं।


ब्रज में डेंगू का कहर: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 19 लोगों ने तोड़ा दम, फिरोजाबाद की भयावह स्थिति

आगरा: शराब पीने के बाद एक और युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें